Homeबिहारभागलपुर सिटीममता शर्मसार: भागलपुर में सड़क किनारे फेंकी गई नवजात बच्ची, रोने की...

ममता शर्मसार: भागलपुर में सड़क किनारे फेंकी गई नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुन फरिश्ता बनकर पहुंचे ग्रामीण

सबौर के बड़ी सरधो नवटोलिया की घटना; कुत्तों के भौंकने पर लोगों को चला पता, पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद ग्रामीण को सौंपी मासूम

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी मां ने अपनी नवजात बच्ची को सड़क किनारे लावारिस हालत में मरने के लिए छोड़ दिया। मामला सबौर थाना क्षेत्र के सरधो पंचायत स्थित बड़ी सरधो नवटोलिया का है। सड़क किनारे कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, इस बीच एक ग्रामीण मासूम के लिए फरिश्ता बनकर सामने आया और उसे गोद ले लिया।

​कुत्तों के भौंकने और रोने की आवाज से खुली पोल

​मिली जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे या अहले सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात बच्ची को कपड़े में लपेटकर सड़क किनारे फेंक दिया था। गनीमत रही कि स्थानीय ग्रामीणों की नजर उस पर समय रहते पड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में आवारा कुत्ते लगातार भौंक रहे थे और साथ ही किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। अनहोनी की आशंका में जब ग्रामीण आवाज की दिशा में आगे बढ़े, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी तड़प रही थी।

​मौके पर पहुंची डायल-112 और सबौर पुलिस

​ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इस बात की सूचना सबौर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, जिसमें लोगों ने बताया कि कुत्तों के शोर और बच्ची की चीख सुनकर ही वे यहां तक पहुंचे थे, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। प्राथमिक जांच में आशंका है कि लोक-लाज या किसी अन्य वजह से किसी अज्ञात महिला ने अपनी इस कलयुगी करतूत को अंजाम दिया है।

​नीरज यादव बने तारणहार, बच्ची को लिया गोद

​”जहां एक तरफ ममता को शर्मसार करने वाली तस्वीर दिखी, वहीं दूसरी तरफ इंसानियत की मिसाल भी सामने आई।”

 

​मंजर को देखकर गांव के ही रहने वाले नीरज यादव का दिल पसीज गया। उन्होंने तुरंत आगे आकर उस लावारिस बच्ची को अपनाने और उसका पालन-पोषण करने की इच्छा जताई। पुलिस ने प्रशासनिक नियमों के तहत नीरज यादव का बयान दर्ज किया।

​स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बच्ची सुपुर्द

​पुलिस प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया को कानूनी अमलीजामा पहनाते हुए सबसे पहले बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण (Medical Check-up) कराया। डॉक्टरों द्वारा बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ घोषित करने और साफ-सफाई के बाद, पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर बच्ची को आधिकारिक रूप से नीरज यादव के सुपुर्द कर दिया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
63%
2.2m/s
13%
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular