Homeराष्ट्रीयकृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री से बिहार व उत्तर...

कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री से बिहार व उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्रियों की अहम बैठक

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज कृषि भवन, नई दिल्ली में बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री  विजय कुमार सिन्हा और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्यप्रताप शाही ने शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक में दोनों राज्यों के मंत्रियों ने क्षेत्रीय कृषि विकास, किसानों के कल्याण और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसान हित सर्वोपरि है और राज्यों के सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों मंत्रियों से आग्रह किया कि 2 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त देशभर के करोड़ों किसानों को हस्तांतरित करेंगे। श्री चौहान स्वयं पटना (बिहार) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बैठक के दौरान श्री सूर्यप्रताप शाही ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त तक करने का अनुरोध किया, जिस पर श्री चौहान ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। श्री विजय कुमार सिन्हा ने भी बिहार के किसानों की समस्याएं साझा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए।

बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी सहित मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सरकार द्वारा यह पहल कृषि क्षेत्र में राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा किसानों के हित में त्वरित फैसले लेने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
76%
3.5m/s
100%
Sun
28 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular