HomeHealthनवगछिया में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण...

नवगछिया में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित — सांसद अजय मंडल के प्रयास से मिला लाभ

भागलपुर सांसद  अजय कुमार मंडल के प्रयासों से नवगछिया के सम्राट अशोक भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ADIP (Assistance to Disabled Persons) एवं RVY (Rashtriya Vayoshri Yojana) योजनाओं के अंतर्गत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह शिविर 27 जून को आयोजित किया गया, जिसमें नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के लगभग 300 पंजीकृत लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।

इस विशेष शिविर में बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, सामान्य ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीनें, कृत्रिम पैर व हाथ, दंत उपकरण समेत कई सहायक साधन वितरित किए गए। यह पहल दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि सुश्री अर्पणा कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष  त्रिपुरारी भारती, प्रवक्ता मिलन सागर, भाजपा नेता कुणाल गुप्ता, अजीत पटेल, रवि कुमार रंजन, प्रभाकर सिंह निषाद, छट्ठू राय, चंद्रिका प्रसाद एवं विकास कुमार उपस्थित रहे।

शिविर का अगला चरण 28 जून 2025 को भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें नवगछिया अनुमंडल के शेष पंजीकृत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को उपकरण वितरित किए जाएंगे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
23.6 ° C
23.6 °
23.6 °
96%
7.1m/s
100%
Thu
24 °
Fri
26 °
Sat
29 °
Sun
32 °
Mon
32 °

Most Popular