HomeHealthपूर्णिया GMCH में शराबी पिता का हाई वोल्टेज ड्रामा: बच्चा वार्ड में...

पूर्णिया GMCH में शराबी पिता का हाई वोल्टेज ड्रामा: बच्चा वार्ड में डॉक्टरों से बदसलूकी, पुलिस ने दबोचा

​"पूर्णिया GMCH में शराबी पिता का तांडव: बीमार बच्चे के बहाने डॉक्टर-नर्सों से की बदसलूकी, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे"

Bihar News: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) पूर्णिया एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कोई चिकित्सा व्यवस्था नहीं, बल्कि एक शराबी पिता की गुंडागर्दी है। मंगलवार को अस्पताल के बच्चा वार्ड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने आए एक युवक ने नशे की हालत में जमकर हंगामा काटा।

इलाज में लापरवाही का बहाना, गाली-गलौज पर उतरा आरोपी

​मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत डुम्मर गांव निवासी मिथुन कुमार अपने बीमार बच्चे को लेकर GMCH पहुंचा था। आरोप है कि मिथुन अत्यधिक शराब के नशे में था। उसने अचानक इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों और नर्सों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। देखते ही देखते वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया, जिससे वार्ड में भर्ती अन्य मरीज और उनके परिजन सहम गए।

नर्सों ने बयां किया आंखों देखा हाल

​अस्पताल में तैनात जीएनएम (GNM) मधु ने बताया कि युवक पूरी तरह होश खो बैठा था। वह बिना किसी ठोस वजह के स्टाफ पर चिल्ला रहा था और काम में बाधा डाल रहा था। सुरक्षा गार्डों और वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं था। वार्ड का माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि अस्पताल प्रशासन को तुरंत पुलिस को फोन करना पड़ा।

पुलिस की कार्रवाई: फणीश्वर नाथ रेणु TOP ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​सूचना मिलते ही फणीश्वर नाथ रेणु TOP प्रभारी राजनंदनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हंगामा कर रहे मिथुन कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने खुद स्वीकार किया कि उसने शराब पी रखी थी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इस तरह सार्वजनिक स्थल और अस्पताल जैसे संवेदनशील जगह पर शराब पीकर हंगामा करने पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।

थानाध्यक्ष राज नंदनी का बयान:

“युवक को नशे की हालत में हंगामा करते हुए पकड़ा गया है। उसने शराब पीने की बात कबूल की है। मेडिकल जांच और कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जा रहा है।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
34 ° C
34 °
34 °
46%
1m/s
38%
Mon
33 °
Tue
36 °
Wed
35 °
Thu
29 °
Fri
25 °

Most Popular