Homeराष्ट्रीयभागलपुर से पुणे के लिए ट्रेन संचालन की मांग: एलजेपी (रामविलास) ने...

भागलपुर से पुणे के लिए ट्रेन संचालन की मांग: एलजेपी (रामविलास) ने चिराग पासवान से की हस्तक्षेप की अपील

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश महासचिव  संगीता तिवारी ने आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री  चिराग पासवान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भागलपुर से पुणे के बीच प्रत्यक्ष रेल सेवा की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किया।

उन्होंने मांग की कि वर्तमान में चल रही ट्रेन संख्या 11427/11428 पुणे-जसीडीह एक्सप्रेस का रूट परिवर्तित कर इसे वाया भागलपुर संचालित किया जाए। उन्होंने बताया कि भागलपुर से पुणे के लिए कोई भी सीधी ट्रेन नहीं है, जिससे हजारों छात्रों, व्यापारियों, आईटी पेशेवरों और आम यात्रियों को लंबी दूरी और असुविधाजनक मार्गों से यात्रा करनी पड़ती है।

भागलपुर की जनसंख्या, आर्थिक, शैक्षणिक और औद्योगिक गतिविधियों को रेखांकित करते हुए तिवारी ने कहा कि यह शहर बिहार में पटना के बाद सबसे प्रमुख शहरी केंद्र है। पुणे के साथ इस क्षेत्र के लोगों का गहरा सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक जुड़ाव है, लेकिन परिवहन की प्रत्यक्ष सुविधा के अभाव में यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन अगर भागलपुर होकर चलाई जाती है, तो इससे कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर जैसे आस-पास के जिलों को भी लाभ मिलेगा। बुजुर्ग, महिलाएं, मरीज, छात्र और व्यापारी वर्ग सीधा लाभान्वित होंगे। साथ ही, कृषि उत्पादों की आवाजाही को भी बल मिलेगा।

संगीता तिवारी ने मंत्री चिराग पासवान से मांग की कि इस जनहित याचिका को शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय में बदलकर भागलपुर की जनता को एक बड़ी सौगात दी जाए, जिससे न केवल यह क्षेत्र बल्कि पूरा कोसी-गंगा सीमांचल क्षेत्र विकास की नई दिशा में अग्रसर हो सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
76%
3.5m/s
100%
Sun
28 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular