Homeएजुकेशनगोकुलपुर और काझा, सन्हौला में जेंडर जस्टिस पर आधारित पांच दिवसीय किशोरी...

गोकुलपुर और काझा, सन्हौला में जेंडर जस्टिस पर आधारित पांच दिवसीय किशोरी नाटक एवं गीत कार्यशाला का शुभारंभ

Bhagalpur News:
गोकुलपुर एवं काझा पंचायत में आज दिनांक 21 मई से शुरू हुई पांच दिवसीय जेंडर जस्टिस (लैंगिक न्याय) पर आधारित किशोरी नाटक एवं गीत प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस आयोजन की शुरुआत समवेत संस्था के निदेशक श्री विक्रम, सांस्कृतिक प्रशिक्षक श्री नंदलाल, नाटक प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार तथा प्रेरणा केंद्र की किशोरियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

यह कार्यशाला 21 से 25 मई तक चलेगी, जिसका उद्देश्य किशोरियों को थिएटर जैसे रचनात्मक माध्यमों के जरिए लैंगिक समानता, अधिकार, पहचान और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद और अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना है।

इस प्रशिक्षण में भाग ले रही स्थानीय किशोरियाँ अपने अनुभवों, सवालों और सपनों को नाटक के रूप में मंचित कर समाज से सीधा संवाद करेंगी। कार्यशाला के दौरान उन्हें अभिनय, लेखन, मंचन और प्रस्तुति की बारीकियाँ अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम द्वारा सिखाई जाएँगी।

कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर समवेत के निदेशक श्री विक्रम ने कहा,

“यह प्रयास न केवल सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करता है, बल्कि किशोरियों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है।”

25 मई को कार्यशाला का समापन एक सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ होगा, जिसमें किशोरियाँ अपने प्रशिक्षण का प्रदर्शन करेंगी। इस कार्यशाला में आशा, सुचिता, रंगिता, अनामिका, रवीना, काजल, खुशबू, मूल्लो, नीतू मुर्मू, ममता, स्नेहा, सुलेखा, निशा, निर्मला सहित कई किशोरियाँ बतौर प्रतिभागी शामिल हुई हैं।

इस पूरे आयोजन का संयोजन समवेत के श्री राहुल द्वारा किया गया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
33.6 ° C
33.6 °
33.6 °
53%
0.9m/s
75%
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
35 °

Most Popular