Bhagalpur News: भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को वर्चुअल माध्यम से पिरपैंती रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने वाले हैं।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन को 18 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नए और आकर्षक स्वरूप में विकसित किया गया है।आधुनिक सुविधाओं और खूबसूरत डिज़ाइन से सजे इस स्टेशन को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।यात्रियों को अब बेहतर प्रतीक्षालय, साफ-सुथरे प्लेटफॉर्म, डिजिटल सूचना प्रणाली और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन का कायाकल्प होने से अब सफर और भी सुविधाजनक और आरामदायक हो जाएगा।इस मौके पर पीरपैंती विधायक ललन पासवान ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र की जनता के लिए प्रधानमंत्री की ओर से एक सौगात है और जनता में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
पिरपैंती रेलवे स्टेशन को प्रधानमंत्री की सौगात, 22 मई को वर्चुअल उद्घाटन
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
23.4
°
C
23.4
°
23.4
°
65%
2.4m/s
10%
Tue
23
°
Wed
31
°
Thu
31
°
Fri
30
°
Sat
30
°


