Homeबिहारभागलपुर सिटीफिटनेस आइकॉन ‘बिहारी टार्जन’ का बसंतपुर में भव्य स्वागत, युवाओं को दिया...

फिटनेस आइकॉन ‘बिहारी टार्जन’ का बसंतपुर में भव्य स्वागत, युवाओं को दिया नशा छोड़ने और फिटनेस अपनाने का संदेश

भागलपुर (बसंतपुर): फिटनेस की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके राजा यादव उर्फ बिहारी टार्जन शुक्रवार को भागलपुर जिले के बसंतपुर गांव पहुंचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया।

स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान बिहारी टार्जन ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और फिटनेस को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा,

“आज के युवा तेजी से नशे की लत में फंसते जा रहे हैं, जो उनके भविष्य और समाज दोनों के लिए खतरनाक है। फिटनेस ही वो रास्ता है, जो मानसिक और शारीरिक रूप से जीवन को मजबूत बनाता है।”

सामाजिक नेताओं की उपस्थिति

इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव विजय यादव, हम पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष सनोज यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य अरविन्द मंडल और देसी जिम के संस्थापक नंदू मौजूद थे। सभी ने राजा यादव की पहल की सराहना की और युवाओं से फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

विजय यादव ने कहा,

“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है, और इसके लिए व्यायाम व अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। देसी जिम जैसे प्रयास गांवों में युवाओं को एक सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।”

देसी जिम बना प्रेरणा केंद्र

बसंतपुर स्थित देसी जिम अब सिर्फ एक फिटनेस सेंटर नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल बनता जा रहा है। राजा यादव की मौजूदगी से युवाओं में नया जोश देखने को मिला।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
38%
2.8m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular