Homeबिहारभागलपुर सिटीगंगा का जलस्तर बढ़ने से तीनों घाटों पर बाइक फेरी सेवा पर...

गंगा का जलस्तर बढ़ने से तीनों घाटों पर बाइक फेरी सेवा पर रोक 3 दिन और बढ़ी

एप्रोच रोड में कटाव से बढ़ी परेशानी, बियादा, बाबूपुर/डीपीएस और जानकी चौक से बाइक के साथ फेरी सेवा रहेगी बंद; पैदल यात्रियों के लिए सेवा रहेगी चालू

Bhagalpur News:  भागलपुर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और नवगछिया की ओर एप्रोच रोड पर हो रहे कटाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। बाइक के साथ फेरी सेवा पर लगाई गई रोक को आगामी तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसके कारण नवगछिया की तरफ स्थित एप्रोच रोड पर कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कटाव के चलते बाइक से आवागमन में परेशानी और जोखिम बढ़ गया है।

इन तीन घाटों पर बाइक फेरी सेवा रहेगी बंद

प्रशासन के निर्देश के अनुसार बियादा घाट, बाबूपुर घाट/डीपीएस घाट और जानकी चौक, नवगछिया से संचालित फेरी सेवा में बाइक के आवागमन पर रोक आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान इन घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा का संचालन नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आमजनों और यात्रियों से अपील की है कि इस अवधि में उक्त तीनों घाटों पर बाइक लेकर न आएं और अपनी यात्रा की योजना प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए बनाएं।

कटाव रोकने में जुटी WRD की टीम

एप्रोच रोड पर लगातार हो रहे कटाव को नियंत्रित करने और स्थिति को सामान्य बनाने के लिए फ्लड कंट्रोल एवं जल संसाधन विभाग (WRD) की टीम आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। विभाग की टीम द्वारा कटाव को रोकने के लिए मौके पर जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, जिला प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पैदल यात्रियों के लिए फेरी सेवा रहेगी चालू

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पैदल यात्रियों के लिए फेरी सेवा पूर्व की तरह चालू रहेगी। पैदल यात्री इन घाटों से फेरी सेवा का उपयोग कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए यात्रा से पहले जारी निर्देशों का ध्यान रखें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। गंगा के जलस्तर और एप्रोच रोड की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यक निर्णय लिया जा सकता है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
27.5 ° C
27.5 °
27.5 °
59%
1.9m/s
9%
Sun
27 °
Mon
33 °
Tue
34 °
Wed
34 °
Thu
34 °

Most Popular