HomeHealthअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन, डीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन, डीएम बोले – “योग से ही जीवन में संतुलन संभव”

Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को भागलपुर के खेल भवन परिसर में एक भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी, खिलाड़ी और योग प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन योग गुरु अनिमेष एवं नन्हीं योग साधिका यशस्वी कश्यप ने किया।

जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह एक जीवन शैली है। यह हमारे शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है। ईश्वर ने मनुष्य के शरीर को लचीला बनाया है, लेकिन आधुनिक जीवनशैली के कारण हम वह लचीलापन खोते जा रहे हैं। नियमित योगाभ्यास से हम उस प्राकृतिक संतुलन को बनाए रख सकते हैं।”

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को योग की आदत डालने पर बल दिया और कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे का योगाभ्यास जरूर करना चाहिए। इससे न केवल शरीर तंदुरुस्त रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है। उन्होंने योग के जनक ऋषि पतंजलि को स्मरण करते हुए उनके योगदान को प्रणाम किया और कहा कि आज योग भारत से निकलकर पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है।

मतदाता जागरूकता की भी की अपील

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो गई है, वे अवश्य मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। उन्होंने कहा, “वोटर आईडी कार्ड केवल एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि यह आपकी नागरिकता और लोकतंत्र में भागीदारी का प्रमाण है। हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।”

उपस्थित अधिकारीगण

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) महेश्वर प्रसाद सिंह, वरीय उप समाहर्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार समेत जिले के अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगासन कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
67 %
5.3kmh
0 %
Wed
28 °
Thu
38 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
41 °

Most Popular