Homeबिहारश्रावणी मेला की तैयारी को लेकर एडीआरएम ने किया सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन...

श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर एडीआरएम ने किया सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Sultanganj News: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर रेलवे प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसी क्रम में मालदा मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) शिव प्रसाद ने सोमवार को सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ रेल विभाग के कई अधिकारी और रेल पुलिस भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने साफ-सफाई, नाला निर्माण, शौचालय की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, कांवरिया सेवा शिविर, और स्टेशन परिसर की मरम्मत से जुड़े जरूरी निर्देश रेल अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

स्टेशन रोड की मरम्मत पर हुआ विवाद

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने स्टेशन रोड की मरम्मत की मांग उठाई, जिस पर एडीआरएम शिव प्रसाद ने स्पष्ट किया कि रोड की मरम्मत रेल विभाग की सीमा में नहीं आती और केवल कच्चे नाले का ही निर्माण संभव है। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच हल्की नोंकझोंक भी देखने को मिली।

बाद में पवन केसान ने मालदा डीवीजन के डीआरएम से दूरभाष पर बातचीत की। बातचीत में यह स्पष्ट हुआ कि एनओसी मिलने के बाद ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य हो सकता है। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है। विधायक और सांसद के सहयोग से कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
84%
4.2m/s
27%
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
33 °
Wed
36 °

Most Popular