Homeभागलपुर सिटीBhagalpur के बायपास थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ अपराधी गिरफ्तार,...

Bhagalpur के बायपास थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

10.29 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और चाकू बरामद — होटल के कमरे में छापेमारी कर आरोपी दबोचा

Bhagalpur News: भागलपुर के
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बायपास थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक अपराधी को 10.29 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बायपास थाना क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में डीआईयू टीम सहित एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के क्रम में अमरपुर मनोहरपुर रोड स्थित एक होटल के प्रथम तल के कमरे से आरोपी अमित कुमार (पिता – गनेशी यादव, निवासी – मनोहरपुर मोड़, बायपास थाना, जिला – भागलपुर) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.29 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक चाकू बरामद किया गया।
बरामदगी
ब्राउन शुगर – 10.29 ग्राम
मोबाइल फोन – 02
इलेक्ट्रॉनिक तराजू – 01
चाकू – 01
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूछताछ के आधार पर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
भागलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध धंधे में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
64%
4.4m/s
94%
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
34 °
Mon
33 °
Tue
35 °

Most Popular