Homeबिहारपटनामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मां स्व० पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मां स्व० पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा का किया अनावरण, बी०एड० कॉलेज तारापुर में दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड स्थित तारापुर (पार्वती नगर) के बी०एड० कॉलेज परिसर में अपनी पूज्य माता एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्व० पार्वती देवी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थापित स्व० पार्वती देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मां के संस्कार और सेवा भावना सदैव प्रेरणादायी: सम्राट चौधरी

अपनी मां को स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मातृशक्ति के रूप में उनका स्नेह, दिए गए संस्कार और समाज के प्रति सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगी। स्व० पार्वती देवी जी का जीवन संघर्ष और उनके उच्च आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर जनसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी स्मृतियां परिवार और शुभचिंतकों के दिलों में हमेशा जीवंत रहेंगी।

पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी समेत स्वजनों ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी स्व० पार्वती देवी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। परिवार के अन्य सदस्यों, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने भी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर अपनी संवेदनाएं व श्रद्धांजलि प्रकट की।

कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ राजनेताओं के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे:

  • जनप्रतिनिधि: पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, विधायक कुमार प्रणय, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक श्री मनीष कुमार, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि।
  • प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर तथा पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं आमजन मौजूद थे।
विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
21 ° C
21 °
21 °
65%
2.6m/s
34%
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
24 °
Fri
23 °

Most Popular