Homeराज्यबिहारशहीद जवान संतोष यादव को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, राज्य सरकार करेगी...

शहीद जवान संतोष यादव को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, राज्य सरकार करेगी पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Bihar News: जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए बिहार के भागलपुर जिले के इस्माइलपुर भिट्ठा गांव निवासी सेना के जवान संतोष यादव की शहादत पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतोष यादव की वीरता और बलिदान को देश हमेशा नमन करेगा और उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में संबल और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि संतोष यादव जैसे वीर सपूतों के बलिदान से देश का मस्तक गर्व से ऊंचा होता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि शहीद जवान संतोष यादव के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमन्य सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा उन्हें पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने शहीद जवान की स्मृति में सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
64%
2.5m/s
35%
Sun
29 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
34 °

Most Popular