Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ...

भागलपुर में राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

Bhagalpur News: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज भागलपुर स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय, माननीय विधायक अजीत शर्मा के निवास पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस प्रतिनिधियों और युवा कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक अजीत शर्मा द्वारा राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण कर की गई। इसके बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अपने संबोधन में विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी एक दूरदर्शी और युग परिवर्तनकारी नेता थे। उन्होंने भारत में संचार क्रांति की नींव रखी और ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन किया। उनकी सोच ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज देश की सेना जिस तकनीक से “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे अभियानों में सफलता प्राप्त कर रही है, उसकी जड़ें राजीव गांधी की तकनीकी दृष्टि में निहित हैं।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस चुनाव पर्यवेक्षक ज्योतिष जी सहित कई प्रमुख नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला और उन्हें राष्ट्र निर्माता के रूप में याद किया।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डा. अभय आनन्द, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सृष्टि, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, प्रदेश महिला महासचिव सुनन्दा रक्षित, और कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
81%
2.7m/s
100%
Sat
34 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
33 °

Most Popular