Homeबिहारपटनाबिहार: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाला नगर विकास विभाग का पदभार; बोले-...

बिहार: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाला नगर विकास विभाग का पदभार; बोले- 50 वर्षों की जरूरतों को देखकर बनेंगे शहरों के मास्टर प्लान

​"50 साल का मास्टर प्लान और 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप: पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में आए मंत्री नीतीश मिश्रा।"

Patna News: बिहार सरकार के वरिष्ठ नेता नीतीश मिश्रा ने आज विकास भवन स्थित कार्यालय में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि बिहार के शहरों में “ईज़ ऑफ़ लिविंग” (Ease of Living) को बेहतर बनाना और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत

​मंत्री के आगमन पर विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने उनका भव्य स्वागत किया और विभागीय योजनाओं की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर सचिव संदीप आर. पुडकलकट्टी और पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

शहरीकरण की चुनौतियों पर विजन

​नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार में शहरीकरण की रफ्तार तेज हुई है और अब यह 17 प्रतिशत के करीब पहुंच चुका है। उन्होंने कहा:

​”शहर किसी भी राज्य के सुशासन का आईना होते हैं। जब कोई बिहार आता है, तो पटना और अन्य शहरों की स्थिति देखकर ही राज्य की छवि बनाता है। हमारी कोशिश होगी कि राज्य के सभी 264 नगर निकायों को आत्मनिर्भर और बेहतर बनाया जाए।”

 

  ​मुख्य बातें:

  • 11 सैटेलाइट टाउनशिप: मुख्यमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करना प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही रोहतास के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है।
  • 50 साल का मास्टर प्लान: राज्य के शहरों का विकास अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
  • आधुनिक सुविधाएं: वेस्ट मैनेजमेंट (कचरा प्रबंधन), बेहतर बिजली व्यवस्था, सिटी सर्विलांस (CCTV) और स्वच्छता पर विशेष जोर रहेगा।
  • हैंड-होल्डिंग सपोर्ट: नगर निकायों को स्थानीय स्तर पर बेहतर कार्य करने के लिए विभाग की ओर से तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा।

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प

​मंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इतनी शक्ति मिले कि वे बिहार के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर सकें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
74%
5.1m/s
76%
Wed
33 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular