Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विशेष संदेश साझा करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पीएम मोदी को ‘नए भारत का शिल्पकार’ बताते हुए उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता की प्रशंसा की।
विश्वकर्मा पूजा और पीएम मोदी का जन्मदिन एक साथ
अपने संदेश में सम्राट चौधरी ने लिखा कि आज का दिन बेहद खास और पावन है। एक तरफ जहां पूरा देश सृजन और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ आधुनिक भारत के निर्माण में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है।
समर्पित जीवन और राष्ट्र सेवा
मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के विकास और जन-सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने पीएम मोदी के दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।


