Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में यूपी विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले...

भागलपुर में यूपी विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में लिपिक के ठिकानों पर छापेमारी

Bhagalpur News: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भागलपुर में छापेमारी की है। यह कार्रवाई यूपी के मऊ जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग में लिपिक पद पर तैनात गगन सिंह से जुड़े ठिकानों पर की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी विजिलेंस टीम ने तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित सत्यम अपार्टमेंट में छापेमारी की, जहां गगन सिंह की पत्नी नीतू सिंह के नाम पर फ्लैट आवंटित होने की जानकारी सामने आई है। छापेमारी के दौरान टीम ने फ्लैट में मौजूद कई अहम दस्तावेजों और कागजातों की गहनता से जांच की।

सूत्रों के मुताबिक, गगन सिंह पर अपनी ज्ञात आय से लगभग 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है। इस मामले में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पहले ही संज्ञान लिया जा चुका था, जिसके बाद जांच एजेंसी ने न्यायालय से अनुमति लेकर संपत्ति सर्चिंग की कार्रवाई शुरू की।

बताया जा रहा है कि गगन सिंह मूल रूप से बिहार के बाँका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलनी कुसहा गांव के निवासी हैं। इसी कड़ी में यूपी विजिलेंस टीम ने बाँका स्थित उनके पैतृक आवास के साथ-साथ झारखंड के देवघर में भी एक साथ छापेमारी की है।

भागलपुर स्थित फ्लैट में फिलहाल किराएदार रह रहे थे, जिनसे विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने पूछताछ की। टीम ने किराएदारों से फ्लैट के स्वामित्व, किराए और आवागमन से जुड़ी जानकारी जुटाई।

छापेमारी के दौरान यूपी विजिलेंस टीम के साथ तिलकामांझी थाना की स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही और सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था में सहयोग किया। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर यूपी विजिलेंस की ओर से मीडिया को कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

फिलहाल जांच जारी है और सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। विजिलेंस की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश मानी जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
60%
4.8m/s
17%
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
36 °

Most Popular