Homeबिहारभागलपुर सिटीरेकाबगंज में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो परिवारों के बीच...

रेकाबगंज में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो परिवारों के बीच लाठी-डंडों से भिड़ंत, सात घायल

Bhagalpur News: भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकाबगंज में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो परिवारों के बीच लाठी-डंडे से जमकर मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल कायम हो गया।

घायल अनिल मंडल ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला मुकेश उनके घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो मुकेश ने अपने परिवार के राजेंद्र, मुरारी सहित तीन से चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडों से लैस थे और उन्होंने बेरहमी से मारपीट की।

अनिल मंडल के अनुसार, इस घटना में न केवल वे स्वयं गंभीर रूप से घायल हुए, बल्कि उनकी पत्नी और तीन बेटे भी हमले का शिकार बने। परिवार के कुल सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मारपीट इतनी उग्र थी कि कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही अनिल मंडल ने तुरंत तातारपुर थाना पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लेने की अपील की है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
22.5 ° C
22.5 °
22.5 °
50%
2.9m/s
0%
Fri
22 °
Sat
30 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
31 °

Most Popular