Homeभागलपुर सिटीभागलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: मवेशी लदी गाड़ी भगाने के आरोप में...

भागलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: मवेशी लदी गाड़ी भगाने के आरोप में ASI निलंबित, सहरसा से वाहन बरामद

मवेशी लदी गाड़ी भगाने पर ASI पर गिरी गाज, सहरसा में जाकर पुलिस ने पकड़ा वाहन

Bhagalpur News: भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र में मवेशी लदी गाड़ी को संदिग्ध परिस्थितियों में फरार होने देने के मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमोद कुमार यादव ने त्वरित और सख्त रुख अपनाया है। इस घटना में प्रथमदृष्टया लापरवाही और संदिग्ध आचरण पाए जाने पर संबंधित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

लापरवाही पर गिरी निलंबन की गाज

घटना 20 अगस्त की देर शाम की है, जब बाईपास थाना क्षेत्र में मवेशी लदी एक गाड़ी को रोका गया था। गाड़ी की निगरानी और नियमानुसार कार्रवाई की जिम्मेदारी थाना के सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार को प्रभारी पदाधिकारी के रूप में सौंपी गई थी। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने सूचना दी कि अधिकारी की लापरवाही अथवा संदिग्ध आचरण के कारण वह मवेशी लदी गाड़ी मौका पाकर फरार हो गई। मामला गंभीर होने के कारण एसएसपी भागलपुर ने एएसआई नीरज कुमार को तुरंत निलंबित कर जीवनयापन भत्ता पर भेजने का आदेश जारी कर दिया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

सहरसा से पीछा कर बरामद की गई गाड़ी

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर बाईपास थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार वाहन का पीछा करना शुरू किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने देर रात लगभग 12 बजे उक्त मवेशी लदी गाड़ी को सहरसा जिला क्षेत्र से सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। गाड़ी को जब्त कर बाईपास थाना लाया गया है।

जांच और कानूनी कार्रवाई जारी

बरामद गाड़ी में भारी संख्या में मवेशी लदे पाए गए हैं। पुलिस फिलहाल मवेशियों के कागजात और वाहन से जुड़े सभी कानूनी तथ्यों का गहन सत्यापन कर रही है। जांच के बाद सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

​एसएसपी भागलपुर ने कड़ा संदेश देते हुए साफ किया है कि पुलिस सेवा में किसी भी तरह की कर्तव्यहीनता, लापरवाही या संदिग्ध आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
54%
3.7m/s
95%
Fri
34 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
36 °
Tue
31 °

Most Popular