Homeबिहारभागलपुर सिटीतीन महीने से लापता बीटेक छात्र राहुल, परिजनों ने दोस्त पर जताया...

तीन महीने से लापता बीटेक छात्र राहुल, परिजनों ने दोस्त पर जताया शक; आईजी से लगाई न्याय की गुहार

भागलपुर, 24 सितंबर। तातारपुर थाना क्षेत्र के लहेरी टोला निवासी पंकज कुमार साह के पुत्र राहुल कुमार पिछले तीन महीने से लापता हैं। राहुल बीटेक का छात्र था और वह अपने दोस्त विपिन पासवान के साथ भागलपुर से पटना NTPC रेलवे परीक्षा देने निकले थे। लेकिन राहुल न तो परीक्षा केंद्र पर पहुँचा और न ही अब तक घर लौटा, जिससे परिजन चिंतित हैं।

राहुल के पिता प्रकाश कुमार साह ने तातारपुर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि जब राहुल का पता नहीं चला, तो उन्होंने सभी दोस्तों से पूछताछ की। इस दौरान दोस्त विपिन पासवान के जवाब गोलमटोल और संदिग्ध लगे। प्रकाश साह का आरोप है कि उनके बेटे का अपहरण विपिन पासवान ने किया हो सकता है।

पिता ने कहा कि कई बार पुलिस से विपिन पासवान से पूछताछ कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने भागलपुर पुलिस महा निरीक्षक (IG) के कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके बेटे की बरामदगी नहीं हुई और न्याय नहीं मिला, तो वे आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएंगे।

परिजनों का कहना है कि राहुल का लापता होना पूरे परिवार के लिए गहरा सदमा है। माता-पिता और भाई-बहन हर दिन उसकी खोज में लगे हुए हैं और स्थानीय पुलिस से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला संवेदनशील है और प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

पुलिस ने अभी तक राहुल के दोस्त विपिन पासवान से पूछताछ नहीं की है, जिससे परिजनों और समाज में चिंता बढ़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संभावित जांच और सुरक्षा कदम उठाने की बात कही है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई करता है और राहुल का पता कब तक चलता है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
85%
2.8m/s
64%
Fri
27 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
31 °
Tue
32 °

Most Popular