Homeबिहारजमीन के लालच में रिश्तों पर वार! सुलतानगंज में देवर पर ईंट...

जमीन के लालच में रिश्तों पर वार! सुलतानगंज में देवर पर ईंट से जानलेवा हमला, पिता-बेटी लहूलुहान

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मसदी गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया। जमीन हड़पने की नीयत से एक महिला द्वारा अपने ही देवर पर ईंट से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में शिव शंकर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उन्हें बचाने पहुंची उनकी बेटी प्रीति के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई।

पीड़ित शिव शंकर मंडल ने बताया कि उनके कोई पुत्र नहीं हैं, केवल तीन बेटियां हैं। इसी बात को लेकर उनके भाई और भाभी लंबे समय से उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

पीड़ित के अनुसार, 7 फरवरी को वे अपनी जमीन पर चौकी पर बैठे थे, तभी उनके भाई की पत्नी अनीशा देवी वहां पहुंची और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद करने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी महिला ने अचानक ईंट उठाकर उनके सिर पर हमला कर दिया।

घटना के दौरान जब बेटी प्रीति अपने पिता को बचाने आगे आई तो आरोपी ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना का मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस जांच में अहम सबूत माना जा रहा है।

गंभीर रूप से घायल पिता-बेटी को पहले सुलतानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़िता प्रीति ने आरोप लगाया कि भाई नहीं होने के कारण चाचा-चाची उन्हें और उनके पिता को बार-बार निशाना बनाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में भी इसी जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, लेकिन तब आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल जाने के बाद दबंगई और बढ़ गई।

फिलहाल पीड़ित परिवार ने सुलतानगंज थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
69 %
4.6kmh
96 %
Tue
35 °
Wed
35 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
37 °

Most Popular