Homeभागलपुर सिटीतिलकामांझी चौक पर शहीद तिलकमांझी की जयंती मनाई गई

तिलकामांझी चौक पर शहीद तिलकमांझी की जयंती मनाई गई

Bhagalpur News: भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर आदिवासी समाज द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद तिलकामांझी की 276वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग एकत्रित हुए और शहीद को नमन कर उनके बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम में भागलपुर नगर निगम के उप महापौर सलाउद्दीन हसन, सामाजिक कार्यकर्ता कमल जायसवाल, ईशान सिन्हा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। आदिवासी समाज के लोगों ने सभी अतिथियों का फूलों के बुके भेंट कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

समारोह के दौरान आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक संथाली नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर हुए नृत्य ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद तिलकामांझी का जीवन संघर्ष, साहस और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर स्वतंत्रता की अलख जगाई। वक्ताओं ने युवाओं से शहीद तिलकामांझी के आदर्शों को अपनाने और समाज व देश के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।

इस कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी समाज ने न सिर्फ अपने महान नायक को याद किया, बल्कि उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
35.9 ° C
35.9 °
35.9 °
49%
5.3m/s
100%
Thu
34 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
33 °
Mon
31 °

Most Popular