Homeबिहारभागलपुर सिटीराहुल गांधी पर शहनवाज़ हुसैन का बड़ा हमला, बोले– संसद में अर्बन...

राहुल गांधी पर शहनवाज़ हुसैन का बड़ा हमला, बोले– संसद में अर्बन नक्सल जैसा व्यवहार कर रहे हैं

Bhagalpur News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कांग्रेस नेता व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भागलपुर में दिए गए बयान में शहनवाज़ हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी संसद के भीतर “अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार” कर रहे हैं और उनके साथ अर्बन नक्सल की पूरी टोली खड़ी नजर आ रही है।

शहनवाज़ हुसैन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को अब न तो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा है और न ही लोकसभा स्पीकर पर। उन्होंने इसे संसदीय लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया। भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष के नेता का ऐसा रवैया लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और उनकी मंशा को अलोकतांत्रिक दर्शाता है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च संस्था है, जहां जनता के मुद्दों को बहस और चर्चा के माध्यम से उठाया जाना चाहिए, न कि हंगामा और अविश्वास फैलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार संसद की कार्यवाही पर सवाल उठाकर लोकतंत्र को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

शहनवाज़ हुसैन के इस तीखे बयान के बाद भागलपुर सहित पूरे बिहार की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाज़ी और अधिक तेज हो सकती है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
74%
5.1m/s
76%
Wed
33 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular