Homeएजुकेशनभागलपुर के आकाश इंस्टीट्यूट ने नीट यूजी 2025 में रचा इतिहास, शत-प्रतिशत...

भागलपुर के आकाश इंस्टीट्यूट ने नीट यूजी 2025 में रचा इतिहास, शत-प्रतिशत सफलता के साथ 17 छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की उम्मीद

Bhagalpur News:  भागलपुर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान आकाश इंस्टीट्यूट ने नीट यूजी 2025 के परिणाम में एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए इतिहास रच दिया है। संस्थान ने इस वर्ष शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है, और लगभग 17 छात्रों के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने की प्रबल संभावना जताई गई है।

इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में रविवार को आकाश इंस्टीट्यूट परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संस्थान द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को माला पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच पर विद्यार्थियों के चेहरों पर जहां आत्मविश्वास था, वहीं अभिभावकों की आंखों में गर्व और संतोष की चमक देखने लायक थी।

छात्राओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि परीक्षा कठिन थी, लेकिन आकाश इंस्टीट्यूट की अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज और सही मार्गदर्शन ने उन्हें सफलता की राह दिखाई।

संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक नौशाद सर ने कहा,

नीट रिजल्ट हमारे लिए सिर्फ एक परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि हमारी गुणवत्ता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस बार 17 से अधिक छात्र ऐसे हैं जिन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट मिलने की पूरी संभावना है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
84%
4.2m/s
27%
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
33 °
Wed
36 °

Most Popular