Homeभागलपुर सिटीडायन का आरोप लगा पड़ोसियों ने पूरे परिवार पर किया हमला, 5...

डायन का आरोप लगा पड़ोसियों ने पूरे परिवार पर किया हमला, 5 घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Bhagalpur News: डायन का आरोप लगाकर पड़ोसियों द्वारा किए गए भीषण हमले में पूरे परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल होने वालों में भागो देवी, उनकी पुत्रियाँ आरती कुमारी और पूजा कुमारी, पति और बेटा शामिल हैं। सभी को सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घायल भागो देवी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले भूलचरण मंडल उन्हें डायन कहकर बार-बार प्रताड़ित करता था। कई बार आरोपी धारदार हथियार और तलवार लेकर हमला करने पर उतारू हो चुका है। वह धमकाता था कि—“तुमने मेरी बकरी को खा लिया, बेटे को मार दिया, तुम्हें जान से मार देंगे।”

घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने पहले पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क किया था, लेकिन पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराने की सलाह दी। अब सभी घायल इलाज के बाद पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
63 %
2.7kmh
2 %
Wed
45 °
Thu
39 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
36 °

Most Popular