Homeभागलपुर सिटीइंटर बायोलॉजी परीक्षा के बाद खिले चेहरे, बोले छात्र—पेपर इजी टू मॉडरेट,...

इंटर बायोलॉजी परीक्षा के बाद खिले चेहरे, बोले छात्र—पेपर इजी टू मॉडरेट, अच्छे रिजल्ट की उम्मीद

Bhagalpur News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रथम पाली की बायोलॉजी परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षा केंद्रों के बाहर खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिला। भागलपुर के जिला स्कूल परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र–छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए।

परीक्षार्थियों ने बताया कि बायोलॉजी का प्रश्न पत्र इजी टू मॉडरेट स्तर का था। अधिकतर प्रश्न निर्धारित सिलेबस के भीतर से पूछे गए थे, जिससे परीक्षा देना अपेक्षाकृत आसान रहा। कई छात्राओं ने कहा कि तैयारी के अनुसार प्रश्न आने से समय पर पूरा पेपर हल कर लिया

छात्र–छात्राओं ने उम्मीद जताई कि बायोलॉजी विषय में अच्छे अंक प्राप्त होंगे और इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम भी बेहतर रहेगा। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते समय एक छात्रा ने मुस्कुराते हुए कहा—“ऑल इज़ वेल”, जो छात्रों के आत्मविश्वास को दर्शाता है।

कुल मिलाकर प्रथम पाली की बायोलॉजी परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया पूरी तरह सकारात्मक रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर उत्साह और राहत का माहौल साफ तौर पर देखा गया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
76%
3.5m/s
100%
Sun
28 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular