Homeराज्यबिहारभारी बारिश से मुंगेर में दो डायवर्शन बहने से खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग...

भारी बारिश से मुंगेर में दो डायवर्शन बहने से खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग ठप

मुंगेर: मुंगेर जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार सुबह से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश के चलते हवेली खड़गपुर–तारापुर मुख्य मार्ग पर दो प्रमुख स्थानों पर बने अस्थायी डायवर्शन बह गए, जिससे क्षेत्रीय यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

पहली घटना मंगलवार देर शाम की है, जब महकोला बासा के पास गुहिया नदी पर बना डायवर्शन तेज बहाव में बह गया। इसका सीधा असर खड़गपुर–तारापुर मार्ग पर पड़ा और यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों जैसे बरुई, तेघड़ा कलां और घोसपुर के रास्ते करीब 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

वहीं बुधवार सुबह डंगरी नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण कच्ची मोड़ के समीप दूसरा डायवर्शन भी पानी के तेज दबाव से बह गया। इस घटना के बाद दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आम लोगों, विद्यार्थियों, व्यवसायियों और आपात सेवाओं को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द डायवर्शन पुनः बहाल करने की मांग की है।

जनता की मांग:
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि मानसून को देखते हुए पक्के पुलों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि हर वर्ष की इस समस्या से राहत मिल सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
44%
2.5m/s
0%
Sat
24 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular