Homeराज्यबिहारनयागांव पंचायत में जल नल योजना पर रोका गया कार्य, महादलित टोला...

नयागांव पंचायत में जल नल योजना पर रोका गया कार्य, महादलित टोला के लोगों में उबाल

Bhagalpur News: सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत नयागांव पंचायत के वार्ड संख्या-4 में जल नल योजना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजसेवी शुभतोष कुमार और ग्रामीणों ने पंचायत के जनप्रतिनिधि पर राजनीतिक कारणों से जल आपूर्ति कार्य को रोकने का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ वीडियो और पीएचईडी विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई है।

समाजसेवी शुभतोष कुमार ने कहा कि महादलित बहुल इस टोले में उनके विशेष अनुरोध पर PHED विभाग द्वारा जल नल योजना के अंतर्गत जलापूर्ति कार्य शुरू किया गया था। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि की राजनीतिक साजिश के कारण इस कार्य को रोका जा रहा है, जिससे कई महादलित परिवार पीने के स्वच्छ पानी से वंचित हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीण योगेंद्र रविदास, बबलू रविदास, नीरज रविदास, देवेंद्र रविदास, महेंद्र रविदास सहित अन्य ने बताया कि उनके टोले को जानबूझकर योजना से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बलपूर्वक योजना का कार्य रुकवाया गया है, जो सामाजिक अन्याय है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस योजना का लाभ नहीं मिला, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

समाजसेवी ने अधिकारियों से की हस्तक्षेप की मांग

शुभतोष कुमार ने कहा कि उन्होंने इस मामले में सुल्तानगंज बीडीओ, पीएचईडी विभाग के जेई और एसडीओ से मुलाकात कर महादलित टोला में नल जल योजना के कार्य को पुनः शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल योजना का लाभ देने की बात नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान का भी सवाल है।

सरकार की मंशा को पलीता लगाने का आरोप

शुभतोष कुमार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा संचालित “हर घर नल का जल” जैसी महत्वपूर्ण योजना को राजनीतिक द्वेष के कारण रोकना सरकारी मंशा और नीति के खिलाफ है। उन्होंने आग्रह किया कि तत्काल हस्तक्षेप कर योजना को बहाल किया जाए ताकि सभी वर्गों को समुचित रूप से लाभ मिल सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
32.8 ° C
32.8 °
32.8 °
53%
3.7m/s
16%
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °

Most Popular