Homeबिहारभागलपुर सिटीतेज रफ्तार बाराती गाड़ी और ऑटो की टक्कर में सब्जी विक्रेता की...

तेज रफ्तार बाराती गाड़ी और ऑटो की टक्कर में सब्जी विक्रेता की मौत, तीन घायल

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के ईशाकचक थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बाराती गाड़ी और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, बद्री मंडल नामक सब्जी विक्रेता, ऑटो में बैठकर सब्जी की खरीदारी कर घर लौट रहे थे, तभी पेट्रोल पंप के समीप तेज गति से आ रही बाराती गाड़ी ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टक्कर से ऑटो पलट गया और उसमें सवार बद्री मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बद्री मंडल को गंभीर स्थिति में भर्ती किया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार अन्य तीन लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

गाड़ी क्षतिग्रस्त, बाराती बाल-बाल बचे

हादसे में बाराती गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, हालांकि उसमें सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही ईशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों में कोहराम, रो-रो कर बुरा हाल

मृतक बद्री मंडल के परिवार में घटना के बाद कोहराम मच गया है। परिजन लगातार रो रहे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब बताई जा रही है। बद्री मंडल ही परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
6.5m/s
83%
Wed
29 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular