Homeभागलपुर सिटीतेज रफ्तार पिकअप ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर बस स्टैंड के समीप स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-31) पर बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की पहचान दीपक कुमार यादव, पिता सुभाष यादव, निवासी नारायणपुर, के रूप में हुई है।

NH पार करते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार यादव एनएच के एक तरफ से दूसरी ओर जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

गुस्साए लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने पिकअप गाड़ी और चालक को घेरकर पकड़ लिया और उसे भवानीपुर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ जारी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार घटना में तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाना मुख्य कारण है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
57%
3.9m/s
91%
Sat
31 °
Sun
35 °
Mon
32 °
Tue
35 °
Wed
37 °

Most Popular