Homeबिहारभागलपुर सिटीस्वच्छता भारत मिशन के तहत सुल्तानगंज में ‘हर घर तिरंगा, हर घर...

स्वच्छता भारत मिशन के तहत सुल्तानगंज में ‘हर घर तिरंगा, हर घर साफ-सफाई’ जागरूकता रैली

भागलपुर/सुल्तानगंज: स्वच्छता भारत मिशन ग्रामीण और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत गुरुवार को सुल्तानगंज प्रखंड में ‘हर घर तिरंगा, हर घर साफ-सफाई’ विषय पर भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के महत्व के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) संजीव कुमार ने किया। उनके साथ जिला से आए जिला समन्वयक निशांत रंजन, जिला सलाहकार रोहित राज, प्रखंड ग्रामीण विकास पदाधिकारी अर्पणा कुमारी, प्रखंड समन्वयक पदमा कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक मनोरंजन कुमार, विपिन कुमार, अविनाश कुमार, राजकीय कुमार, मुक्ति कुमार, अजय कुमार सहित अन्य दर्जनों कर्मी और अधिकारी मौजूद रहे।

रैली नगर के विभिन्न इलाकों से होते हुए निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा और स्वच्छता संदेश लिखे बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान नगरवासियों से अपील की गई कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डिब्बों में रखें तथा अपने आसपास सफाई बनाए रखें।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी आदत और जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा फहराना न केवल राष्ट्र के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह एकता और गर्व का भी संदेश देता है।

पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। रैली में शामिल सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने घर, गली और मोहल्ले को स्वच्छ रखेंगे और देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाते हुए हर घर पर तिरंगा फहराएंगे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
50%
2.5m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular