Homeराज्यबिहारभागलपुर के दो कुख्यात अपराधी जिला बदर, अब बांका के रजौन थाना...

भागलपुर के दो कुख्यात अपराधी जिला बदर, अब बांका के रजौन थाना में देंगे प्रतिदिन हाजिरी

भागलपुर: भागलपुर जिला प्रशासन ने अपराध नियंत्रण के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों — कामदेव यादव और गौरव यादव उर्फ बोतल यादव — को जिला बदर कर दिया है। दोनों अपराधियों को आदेशानुसार अब बांका जिला के रजौन थाना में प्रतिदिन निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

न्यायालय समाहर्ता ने जारी किया आदेश

समाहर्ता, भागलपुर के न्यायालय से डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम, धारा 3 के तहत यह आदेश पारित किया।

  • कामदेव यादव — ग्राम तीनटंगा करारी, थाना गोपालपुर
  • गौरव यादव उर्फ बोतल यादव — ग्राम नया टोला भवनपुरा, थाना खरीक

दोनों को आदेशित किया गया है कि वे रजौन थाना (बांका जिला) में प्रत्येक दिन सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक और शाम 5:00 से 7:00 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अपनी गतिविधियों की जानकारी स्थानीय एवं रजौन थानाध्यक्ष को देंगे।

अपराध का लंबा इतिहास

  • कामदेव यादव के विरुद्ध गोपालपुर थाना में 14 गंभीर आपराधिक मामले और 2 सनहा दर्ज हैं।
  • गौरव यादव के खिलाफ नवगछिया रेल थाना में आर्म्स एक्ट, खरीक थाना में 9 मामले, और नदी थाना में 3 मामले, कुल 12 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

थानों को अनुपालन के निर्देश

पुलिस अधीक्षक, नवगछिया सुश्री प्रेरणा कुमार ने इस आदेश के अनुपालन हेतु पुलिस अधीक्षक, बांका को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि रजौन थानाध्यक्ष से आदेश का सख्ती से पालन करवाया जाए। साथ ही, दोनों अपराधियों की उपस्थिति की साप्ताहिक छायाप्रति रिपोर्ट संबंधित थानाध्यक्ष एवं नवगछिया पुलिस अधीक्षक को भेजी जाए।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
20.5 ° C
20.5 °
20.5 °
92%
1.5m/s
34%
Sun
21 °
Mon
27 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °

Most Popular