Homeबिहारभागलपुर सिटीनाथनगर में ट्रेन हादसा: लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की चपेट में आकर 9...

नाथनगर में ट्रेन हादसा: लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की चपेट में आकर 9 भैंसों की मौत, बाढ़ पीड़ित पशुपालकों पर नया संकट

भागलपुर: भागलपुर जिले के नाथनगर केबिन के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की चपेट में आकर 9 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत मवेशी नाथनगर क्षेत्र के अजमेरीपुर गांव के बाढ़ पीड़ित पशुपालकों के थे।

ग्रामीणों के मुताबिक, बाढ़ के कारण उनके घरों में पानी घुस गया है, जिसके चलते वे महाशय डयोरी में शरण लिए हुए हैं। शुक्रवार को पशुपालक अपने मवेशियों को चारा खिलाने के लिए नाथनगर रेलवे केबिन के पास ले गए थे। इसी दौरान मुंबई की ओर जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ने अचानक मवेशियों को टक्कर मार दी, जिससे सभी 9 भैंसों की मौके पर मौत हो गई।

पहले से बाढ़ की मार झेल रहे इन पशुपालकों के लिए यह घटना किसी बड़े आर्थिक और भावनात्मक झटके से कम नहीं है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और गहरा शोक व्याप्त है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के पास पर्याप्त सुरक्षा और चेतावनी व्यवस्था न होने से ऐसे हादसे होते हैं। वे प्रशासन और रेलवे से मुआवजा तथा सुरक्षित पारगमन की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
59%
2.4m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
29 °

Most Popular