Homeराज्यबिहारअमित शाह और नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ...

अमित शाह और नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया

सीतामढ़ी: गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर इसे 05599 सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल के रूप में रवाना किया गया।

इस ट्रेन का नियमित परिचालन 09 अगस्त से दिल्ली और 10 अगस्त से सीतामढ़ी से शुरू होगा। गाड़ी संख्या 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस हर शनिवार दोपहर 2 बजे दिल्ली से रवाना होकर गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल होते हुए अगले दिन सुबह 10:45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 14047 सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस हर रविवार रात 10:15 बजे सीतामढ़ी से चलकर अगले दिन रात 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

यह बिहार को मिलने वाली सातवीं अमृत भारत ट्रेन है। अमृत भारत एक्सप्रेस का निर्माण मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री में किया गया है और इसे खासतौर पर मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है।

अमृत भारत 2.0 की विशेषताएं

  • फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल और बॉटल होल्डर
  • रेडियम एलिमिनेटेड फ्लोरिंग स्ट्रिप और एयर स्प्रिंग बॉडी
  • इलेक्ट्रो न्यूमेटिक फ्लशिंग सिस्टम और ऑटोमेटिक सॉप डिस्पेंसर
  • एरोसॉल आधारित फायर सप्रेशन सिस्टम
  • 130 किमी/घंटा की अधिकतम गति क्षमता
  • सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और म्च-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम
  • इमरजेंसी टॉक बैक सिस्टम और फायर डिटेक्शन सिस्टम
  • ऑन-बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम (OBCMS) और इंटरनेट-आधारित वाटर लेवल इंडिकेटर

रेलवे का कहना है कि यह ट्रेन कम बजट में यात्रा करने का एक आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक साधन बनेगी, जिससे बिहार और दिल्ली के बीच संपर्क और मजबूत होगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
33%
2.6m/s
0%
Sat
28 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular