Homeराज्यबिहारनवगछिया पुलिस की बड़ी सफलता, 2 किलो से अधिक ब्राउन शुगर के...

नवगछिया पुलिस की बड़ी सफलता, 2 किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: नवगछिया पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 किलो से अधिक ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन से साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए नवगछिया की एसपी सुश्री प्रेरणा कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई 18 अगस्त को की गई। बिहपुर थाना पुलिस टीम ने एक्सयूवी 300 वाहन को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन से 2098.41 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन और एक एक्सयूवी 300 कार बरामद की गई। इसके बाद मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्करों में गौतम राय, संजना राय और एक अन्य महिला शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ब्राउन शुगर को मणिपुर से लाकर नवगछिया होते हुए अन्य जगहों पर सप्लाई करते थे। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क के तार नशे की अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़े हो सकते हैं।

पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि नशे के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हाल में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नशे का यह कारोबार युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा था। पुलिस की सक्रियता से इस पर लगाम लगेगी।

नवगछिया पुलिस की यह उपलब्धि न केवल जिले में बल्कि पूरे राज्य में नशा विरोधी अभियान को और मजबूती देगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
74%
5.1m/s
76%
Wed
33 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular