Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में 3 दिनों से बिजली गुल: मोहद्दीनगर हरिजन टोला के ग्रामीणों...

भागलपुर में 3 दिनों से बिजली गुल: मोहद्दीनगर हरिजन टोला के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Bhagalpur News: भागलपुर के मोहद्दीनगर हरिजन टोला में पिछले तीन दिनों से जारी बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

3 दिनों से ठप है बिजली, गहराया पेयजल संकट

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में पिछले कई महीनों से बिजली की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। बिजली कटौती की समस्या को लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद से लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों तक लगातार शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

पिछले तीन दिनों से बिजली पूरी तरह ठप होने के कारण इलाके में पेयजल संकट भी गहरा गया है। मोटर नहीं चलने के वजह से लोगों को पीने और दैनिक कार्यों के लिए पानी जुटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

मौके पर पहुंचे नगर विधायक रोहित पांडे

सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय नगर विधायक रोहित पांडे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने उग्र ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली और प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

दोबारा बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया और निर्बाध आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो वे दोबारा उग्र आंदोलन और सड़क जाम करने को बाध्य होंगे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
72%
2.5m/s
82%
Sun
28 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
33 °
Thu
28 °

Most Popular