Homeभागलपुर सिटीपोखर में नहाने गया युवक डूबा, शव मिलने से गांव में मचा...

पोखर में नहाने गया युवक डूबा, शव मिलने से गांव में मचा कोहराम

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के अंमडंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खानकिंता गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब एक 20 वर्षीय युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोंटी कुमार, पिता चंद्रदेव यादव, निवासी खानकिंता के रूप में की गई है। घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

परिजनों के अनुसार मोंटी रोज़ की तरह बुधवार सुबह नहाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन जब दो घंटे तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार वाले चिंतित हो उठे। खोजबीन के दौरान जब वे गांव के पोखर के पास पहुँचे, तो वहाँ मोंटी का शव पानी में तैरता हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे और आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही अंमडंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि मोंटी की मौत पानी में डूबने से हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

गांव में मोंटी की मौत को लेकर शोक की लहर दौड़ गई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था और पढ़ाई के साथ खेती-बारी में हाथ बंटाता था। गांव के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, वहीं परिजनों की हालत बेहद खराब बनी हुई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular