Homeराज्यबिहारबिहार के 252 प्रखंडों में आउटडोर स्टेडियम तैयार, खेल संस्कृति को बढ़ावा...

बिहार के 252 प्रखंडों में आउटडोर स्टेडियम तैयार, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर

Bihar News: बिहार सरकार खेल अधोसंरचना के विकास को लेकर तेजी से कार्य कर रही है। इसी सिलसिले में आज खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिला खेल पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश में चल रहे आउटडोर स्टेडियम निर्माण की प्रगति और खेल गतिविधियों के विस्तार पर गहन चर्चा हुई।

अब तक राज्य के 534 प्रखंडों में से 252 प्रखंडों में आउटडोर स्टेडियम पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुके हैं और आम उपयोग के लिए उपलब्ध हैं। 122 प्रखंडों में कार्य अंतिम चरण में, जबकि 160 प्रखंडों में निर्माण प्रक्रिया प्रगति पर है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि जिन स्थानों पर स्टेडियम तैयार हो चुके हैं, वहां स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में शामिल किया जाए।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर प्रखंड स्तर पर स्टेडियम के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को खेल के बेहतर अवसर मिल सकें।

जिला खेल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे हर सप्ताह ब्लॉक स्तर पर दौरा करें, निर्माण कार्य की निगरानी करें और स्थानीय समुदाय व विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर स्टेडियमों के सक्रिय उपयोग को सुनिश्चित करें।

बैठक में कटिहार, पूर्णिया और बक्सर के जिला खेल पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की गई। सरकार ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ राज्य में खेल संस्कृति के विस्तार में योगदान दें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
60%
3m/s
15%
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular