Homeबिहारभागलपुर सिटीसुल्तानगंज पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद — तीन गिरफ्तार

सुल्तानगंज पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद — तीन गिरफ्तार

भागलपुर: सुल्तानगंज पुलिस को वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल को सुल्तानगंज के ध्वजागली मोहल्ले से बरामद कर लिया है। इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मोजाहिदपुर थाना कांड संख्या 53/25 के तहत मनोज कुमार, पिता सुरेंद्र पाल, निवासी मोहद्दीनगर की मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। मामले की छानबीन के क्रम में सुल्तानगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ध्वजागली स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की और चोरी की गई बाइक बरामद कर ली।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं:

  • पंकज कुमार (महिला अस्पताल रोड, सुल्तानगंज)
  • दीपक कुमार यादव (नई सीढ़ी घाट, सुल्तानगंज)
  • यश राज (गोपाल गेट, सुल्तानगंज)

सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष ने पुष्टि करते हुए बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की घटना में शामिल इन तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, और आशंका है कि ये आरोपी वाहन चोरी के एक संगठित गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

थाना अध्यक्ष का बयान: “गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। बहुत जल्द इनके अन्य साथियों तक भी पुलिस पहुंचेगी।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
25.2 ° C
25.2 °
25.2 °
55%
2.7m/s
0%
Sun
26 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
28 °

Most Popular