Homeभागलपुर सिटीलेट पहुंची छात्रा को नहीं मिली एंट्री, भागलपुर में इंटर परीक्षा के...

लेट पहुंची छात्रा को नहीं मिली एंट्री, भागलपुर में इंटर परीक्षा के पहले दिन भावुक दृश्य

Bhagalpur News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा की आज से औपचारिक शुरुआत हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। भागलपुर जिले में 59 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 40 हजार 200 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

जिले में परीक्षा को बेहतर और तनावमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें टीएनबी कॉलेजिएट इंटर स्कूल, इंटर स्तरीय सरसहाय विद्यालय (कहलगांव), श्याम सुंदर विद्या निकेतन और सीसी बालिका उच्च विद्यालय शामिल हैं। खास बात यह रही कि छात्राओं के लिए बनाए गए केंद्रों को फूल और बैलून से सजाया गया था।

परीक्षार्थियों का स्वागत फूल देकर, चंदन-टीका लगाकर किया गया। परीक्षा के तनाव को कम करने के उद्देश्य से मिठाइयां भी बांटी गईं, जिससे केंद्रों पर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर परीक्षा केंद्रों पर तीन स्तर की सघन जांच की गई। प्रवेश के समय जांच के साथ वीडियोग्राफी कराई गई, वहीं सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा हॉल में भी तलाशी ली गई। इसके अलावा केंद्राधीक्षक और उड़नदस्ता दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इसी बीच परीक्षा के पहले दिन भावुक कर देने वाला दृश्य भी सामने आया, जब लेट से पहुंची एक छात्रा को नियमों के तहत प्रवेश नहीं मिला। छात्रा केंद्र के बाहर रोती-बिलखती रही और अंततः परिजनों के साथ मायूस होकर लौट गई। इस घटना ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
31.7 ° C
31.7 °
31.7 °
65%
5.3m/s
94%
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
33 °
Mon
31 °

Most Popular