Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में इंटर परीक्षा शुरू, 59 केंद्रों पर 40,200 परीक्षार्थी, डीएम–एसएसपी ने...

भागलपुर में इंटर परीक्षा शुरू, 59 केंद्रों पर 40,200 परीक्षार्थी, डीएम–एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

Bhagalpur News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बैनर तले आज से पूरे प्रदेश में इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत हो गई है। यह परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। भागलपुर जिले में इस वर्ष कुल 40 हजार 200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र भी चिन्हित किए गए हैं।

कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव और सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि परीक्षार्थियों को तीन स्तर की सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रथम पाली में सुबह 9:00 बजे तक ही प्रवेश दिया जा रहा है, इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।

वहीं सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि परीक्षा के दौरान जिले में सुबह 10:00 बजे के बाद किसी भी तरह के डीजे और लाउडस्पीकर बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी और मोबाइल स्क्वायड के माध्यम से परीक्षा की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त संपन्न कराई जा सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
31.7 ° C
31.7 °
31.7 °
65%
5.3m/s
94%
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
33 °
Mon
31 °

Most Popular