Bhagalpur News: तिलकामांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर में पीजी अम्बेडकर विचार एवं समाज कार्य विभाग का भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में होने के कारण छात्रों में भारी चिंता और आक्रोश व्याप्त है। छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा, भागलपुर के द्वारा आज विश्वविद्यालय परिसर में इस गंभीर समस्या के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया।
संगठन के जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने बताया कि भवन की छत और दीवारें इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि कोई भी बड़ा हादसा कभी भी घट सकता है। भवन की कई जगहों पर प्लास्टर गिर रहा है, लोहे की सरिया बाहर निकल आई हैं और छत टूट चुकी है। ऐसी स्थिति में छात्रों के लिए कक्षा में बैठना बेहद जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस समस्या के बावजूद मूकदर्शक बना हुआ है।
छात्र संगठन ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में कई बार कुलपति एवं कुलसचिव के नाम ज्ञापन और आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन आज तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न ही विश्वविद्यालय के किसी उच्च अधिकारी ने मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं में भय का माहौल बना हुआ है। कई छात्र जोखिम के बावजूद कक्षा में आने को मजबूर हैं, जबकि कुछ ने डर के कारण कक्षाओं में आना ही बंद कर दिया है।
संगठन के ह्रषिकेश प्रकाश ने चेतावनी दी कि यदि भवन की मरम्मत और सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। प्रमुख मांगों में जर्जर भवन का तत्काल निरीक्षण और मरम्मत, वैकल्पिक सुरक्षित कक्षाओं की व्यवस्था और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है।
इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के छात्र नेता गिरीश झा, शुभम कुमार, रमन राठौड़, नवल कुमार, प्रिंस कुमार, सुमित कुमार, बिट्टू और गौरव समेत कई अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर में जर्जर भवन को लेकर छात्रों का कड़ा विरोध
पीजी अम्बेडकर विचार एवं समाज कार्य विभाग के खतरनाक भवन की स्थिति पर छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जताया विरोध, कुलपति एवं कुलसचिव पर गंभीर आरोप
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
broken clouds
29.7
°
C
29.7
°
29.7
°
75%
5.6m/s
68%
Sat
28
°
Sun
32
°
Mon
32
°
Tue
32
°
Wed
34
°


