Homeभागलपुर सिटीश्रावणी मेले को लेकर SSP सख्त: बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित,...

श्रावणी मेले को लेकर SSP सख्त: बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित, फिसड्डी कप्तानों से मांगा जवाब

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक का कड़ा रुख; कहा- मेले में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था से नहीं होगा कोई समझौता।

Bhagalpur News: भागलपुर के समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस हाई-लेवल बैठक में जिले के सभी डीएसपी, अंचल निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन और आगामी विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले की सुरक्षा व्यवस्था रहा। बैठक के दौरान एसएसपी का सख्त और कड़ा रुख देखने को मिला।

​बेहतर प्रदर्शन पर सम्मान, लापरवाही पर सीधे शो-कॉज

​मासिक समीक्षा के दौरान एसएसपी ने सभी थानों के कामकाज का बारीकी से मूल्यांकन किया। इस दौरान जिन पुलिस पदाधिकारियों ने कांडों के निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बेहतरीन प्रदर्शन किया, उन्हें एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। वहीं दूसरी ओर, जिन थानों में लंबित मामलों की संख्या अधिक पाई गई और जिनका प्रदर्शन अपेक्षित नहीं था, उन थाना प्रभारियों क्लास लगाते हुए सीधे स्पष्टीकरण (शो-कॉज) मांगा गया है।

​श्रावणी मेले को लेकर विशेष रोडमैप तैयार

​आगामी श्रावणी मेले को देखते हुए भागलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुलतानगंज से लेकर पूरे मेला रूट में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए एसएसपी ने सभी अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवरियों की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेला क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

​ट्रैफिक मैनेजमेंट और विधि-व्यवस्था पर रहेगा खास फोकस

​एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा:

​”श्रावणी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात नियंत्रण (Traffic Management), श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी को पूरी जिम्मेदारी के साथ फील्ड में उतरकर कार्य करना होगा।”

 

​अपराधियों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

​बैठक में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, कुख्यात अपराधियों पर सीसीए (CCA) के तहत कार्रवाई और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने पर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त (Night Patrolling) बढ़ाने और संदिग्धों की लगातार चेकिंग करने का अल्टीमेटम दिया है ताकि मेले से पहले जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल कायम रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
31.3 ° C
31.3 °
31.3 °
69%
3.7m/s
95%
Wed
31 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular