Homeभागलपुर सिटीश्रावणी मेला: अजगैबीनाथ धाम पहुंचे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, बोले –...

श्रावणी मेला: अजगैबीनाथ धाम पहुंचे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, बोले – बाबा की नगरी को मिलेगी छह लेन सड़क, कांवरियों को हर सुविधा मिलेगी

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज पहुंचे। इस दौरान स्थानीय विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल और एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला, अंगवस्त्र और बुके देकर भव्य स्वागत किया।

मंत्री के आगमन के अवसर पर विधायक ने शाहकुंड प्रखंड स्थित अतिथि गृह के जिर्णोद्धार की मांग करते हुए उन्हें एक मांग पत्र सौंपा, जिस पर मंत्री नितिन नवीन ने शीघ्र कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।

इसके उपरांत मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की और मेला क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि कांवरियों की सुविधा सर्वोपरि है। कांवरिया पथ पर जल्द ही बालू बिछाने का कार्य प्रारंभ होगा ताकि यात्रियों को पैदल चलने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही, अजगैबीनाथ धाम में मरिन ड्राइव की तर्ज पर छह लेन की भव्य सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे सुल्तानगंज की कनेक्टिविटी और आकर्षण दोनों बढ़ेगा।

नाम बदलने की मांग पर दिया सकारात्मक संकेत
सुल्तानगंज का नाम बदलकर “अजगैबीनाथ धाम” किए जाने की स्थानीय मांग पर मंत्री ने कहा, “यह तो होना ही चाहिए। बाबा की नगरी को उसकी आध्यात्मिक पहचान मिलनी ही चाहिए।”

मंत्री ने यह भी कहा कि बाबा अजगैबीनाथ की नगरी पर उनकी विशेष कृपा है और सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि श्रावणी मेला इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक, भव्य और स्मरणीय बने।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
45 %
1.9kmh
64 %
Thu
43 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
41 °
Mon
39 °

Most Popular