Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में लूट कांड का खुलासा: मोजाहिदपुर पुलिस ने तीन अपराधियों को...

भागलपुर में लूट कांड का खुलासा: मोजाहिदपुर पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा, मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद

हसनगंज रोड–मिर्जान रोड के बीच हुई लूट की वारदात का खुलासा, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस ने मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की एक बड़ी घटना का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और नकद राशि भी बरामद की है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चोरी और छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा सघन छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 23 जनवरी को हसनगंज रोड और मिर्जान रोड के बीच सत्यनंद कुमार (पिता– स्व. सुधांशु गुप्ता) से घर जाने के दौरान तीन नकाबपोश अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में मोजाहिदपुर थाना कांड संख्या 12/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर–02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. दीपक कुमार महालदार (पिता– राज महालदार), निवासी – चम्पानगर, थाना नाथनगर, जिला भागलपुर
  2. मो. गुड्डू उर्फ अफाक अंसारी (पिता– मो. इलियास अंसारी), निवासी – मोमिन टोला, थाना हबीबपुर, जिला भागलपुर
  3. रौनक कुमार (पिता– विशु मालाकार), निवासी – चम्पानगर, थाना नाथनगर, जिला भागलपुर

पुलिस ने इन तीनों अपराधियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में लूट कांड में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बरामद सामान

  • 07 मोबाइल फोन
  • 01 मोटरसाइकिल
  • 9400 रुपये नकद

छापेमारी टीम

इस कार्रवाई में डीआईयू टीम और मोजाहिदपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। टीम में डीआईयू प्रभारी योगेश प्रसाद साहनी, थानाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

भागलपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आम लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular