Homeभागलपुर सिटीमुख्यमंत्री ने भागलपुर में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों...

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Bhagalpur News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर स्थित सैण्डिस कंपाउंड के इंडोर स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ के खेल परिसर का मुआयना कर खिलाड़ियों से मुलाकात की. मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्द्धन किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैण्डिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बीच आयोजित महिला सिंगल बैडमिंटन मैच का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया. खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया.

कार्यक्रम में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने मुख्यमंत्री को पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया

इस अवसर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद अजय कुमार मंडल, सांसद गिरिधारी यादव, विधायक गोपाल मंडल, विधायक ललन कुमार, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक पवन यादव, भागलपुर के जिला परिषद् अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव, भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ वसुंधरा लाल, पूर्व सांसद बुलो मंडल, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन सह खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत सहित अन्य थे.

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
76%
3.5m/s
100%
Sun
28 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular