Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर को एआई हब बनाने की तैयारी तेज, मई–जून में बड़े इंडस्ट्रियल...

भागलपुर को एआई हब बनाने की तैयारी तेज, मई–जून में बड़े इंडस्ट्रियल और एआई समिट की संभावना

विधायक रोहित पांडेय बोले—शैक्षणिक संस्थानों, सिल्क इंडस्ट्री और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर पूर्वी भारत का टेक्नोलॉजी सेंटर बन सकता है भागलपुर

Bhagalpur News: होली के बाद मई–जून के दौरान भागलपुर में एक बड़े इंडस्ट्रियल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समिट के आयोजन की संभावना जताई जा रही है। यह जानकारी नगर विधायक रोहित पांडेय ने दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट के बाद अब भागलपुर को एआई हब के रूप में विकसित करने की दिशा में गंभीर पहल की जाएगी।
विधायक ने बताया कि भागलपुर पहले से ही शैक्षणिक और औद्योगिक दृष्टि से मजबूत आधार रखता है। यहां ट्रिपल आईटी, इंजीनियरिंग कॉलेज और कृषि विश्वविद्यालय जैसे संस्थान मौजूद हैं, जो तकनीकी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यदि सरकार और उद्योग जगत मिलकर काम करें तो भागलपुर को पूर्वी भारत का एक प्रमुख टेक्नोलॉजी और एआई केंद्र बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे शहर में आधारभूत संरचना लगातार मजबूत की जा रही है। बेहतर सड़क, बिजली, इंटरनेट कनेक्टिविटी और प्रशासनिक सहयोग के कारण यह शहर उद्योगपतियों के लिए आकर्षक विकल्प बनता जा रहा है। प्रस्तावित समिट में देश के बड़े उद्योगपति, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और निवेशकों के शामिल होने की संभावना है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
विधायक रोहित पांडेय ने विशेष रूप से भागलपुर की पहचान रही सिल्क इंडस्ट्री को आधुनिक तकनीक और एआई से जोड़ने की बात कही। उनका मानना है कि नई तकनीकों के उपयोग से सिल्क उद्योग को वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जा सकता है। साथ ही फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को भी बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय किसानों और उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एआई समिट भागलपुर के औद्योगिक विकास और युवाओं के रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
64%
1.8m/s
11%
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
34 °
Thu
27 °
Fri
26 °

Most Popular