Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, तिलकामांझी थाना क्षेत्र...

भागलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, तिलकामांझी थाना क्षेत्र में छापेमारी, एक गिरफ्तार

भागलपुर: जिले में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सिटी डीएसपी अजय चौधरी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, साथ ही मौके से अवैध नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए।

डीएसपी अजय चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई अवैध नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक सख्त कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में यह अभियान और भी सघन किया जाएगा।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने इस कदम की सराहना करते हुए राहत की सांस ली है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
43.6 ° C
43.6 °
43.6 °
16 %
4.9kmh
2 %
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
45 °
Sat
44 °
Sun
42 °

Most Popular