Homeराज्यबिहारईशीपुर बाराहाट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 176 लीटर विदेशी शराब बरामद,...

ईशीपुर बाराहाट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 176 लीटर विदेशी शराब बरामद, शराब माफिया गिरफ्तार

भागलपुर जिले के ईशीपुर बाराहाट थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक कुख्यात शराब माफिया को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में 176.25 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

डीएसपी 2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुनियाचक (हरदेवचक यादव टोला) निवासी गौतम कुमार, पिता स्व. रामकृष्ण यादव, अपने घर में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का भंडारण कर उसका कारोबार कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान गौतम कुमार के घर से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से शराब के धंधे में सक्रिय था और उसका नेटवर्क काफी बड़ा है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018 और 2020 में भी उसके खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हो चुका है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनीष कुमार के साथ उपनिरीक्षक नंदन महतो, एएसआई चंदन कुमार मालाकार एवं पुलिस बल के जवान मनीष कुमार, अजीत कुमार, अजीत कुमार मंडल, संजीव कुमार समेत कई अधिकारी शामिल थे। डीएसपी डॉ. गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। साथ ही शराब के इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

पुलिस की यह सफलता जिले में शराब माफियाओं के लिए एक कड़ा संदेश है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार हो रही कार्रवाई से पुलिस का यह अभियान और सख्त होता जा रहा है, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
81%
3.5m/s
99%
Fri
29 °
Sat
33 °
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
33 °

Most Popular